May 12, 2026

बीस बीघा के बहे दो किशोर में एक को एसडीआरएफ ने किया बरामद,दूसरे की तलाश जारी

0
IMG-20240915-WA0020

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत कुनाऊ गांव के पास गंगा नदी में दो किशोर बह गए थे। जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया था। जिसमें एसडीआरएफ ने डीप डायवर मातवर सिंह नदी के गहराई में जाकर एक किशोर को बरामद किया। दूसरे की तलाश जारी है।

बता दे कि एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई कि कुनाऊ गांव के निकट गंगा में दो युवक बह गए जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया दिया था जिसमें से एक किशोर को बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान ईशान बिजलवान के नाम से हुई है। जो बीस बीघा का रहने वाला है। दूसरे किशोरकी सर्चिंग जारी है।

एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *