May 12, 2026

चंद्रेश्वर नगर में 38वां विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आगाज होगा

0
IMG-20240915-WA0009

ऋषिकेश। विश्वकर्मा पूजा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 17 सितंबर को 38वा विश्वकर्मा पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक की गई।

शनिवार को चंद्रेश्वर नगर में आयोजित बैठक में विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू पासवान ने समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श गई की गई।

समिति अध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहेंगे।

17 सितंबर को प्रातः 9 बजे भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना हवन किया जाएगा तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सायं 7:00 से भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक प्रमोद प्रेमी यादव एवं उनके साथ भोजपुरी सिनेमा जगत की अभिनेत्री मनीषा यादव व अंकित वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा अन्य भजन गायक ( हिंदी) द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रंगारंग प्रस्तुति होगी।

इस दौरान लाल बाबू महतो समिति उपाध्यक्ष, सुरेश ठेकेदार समिति कोषाध्यक्ष, अनिल कुशवाहा, डॉक्टर सुनीता पासवान महासचिव, गगन ठेकेदार, हरिंदर ठेकेदार ,हीरालाल जायसवाल, अशोक सिंह मदन शाह ,विकी शाह, सोनू कुमार ,अमित कुमार, सुजीत यादव, चंदू यादव, मंतोष पासवान, विजय गिरी ,लक्ष्मण मौर्य, राकेश राजभर ,विजय शंकर, अवध किशोर पारस ठेकेदार, अध्या पासवान, लालमोहन शाह, संजय पासवान, वीरेंद्र कुशवाहा ,भूपेंद्र पेंटर ,लखूसाह बसंत ठेकेदार, राजवंशी ठेकेदार, मुन्नीलाल शाह ,मुकेश मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *