May 12, 2026

छह मई को होगा टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव

0
pro.-p.k.-singh

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_________________

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव छह मई को होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं यूनिवर्सिटी के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह ने चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की। सूटा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन 26 अप्रैल को होगा।

28 अप्रैल को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच और वैध सूची को प्रकाशन किया जाएगा। छह मई को 11 बजे से दो बजे तक मतदान और तीन बजे के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

बता दे कि चुनाव के माध्यम से शिक्षकों की राजनीतिक को नई दिशा मिलेंगी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों का इसका लाभ मिलेगा। उनके मुददों को सक्षम मंच पर आवाज मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *