August 11, 2026

कल खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट

0
VideoCapture_20250501-204155

रुद्रप्रयाग।

________________

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घड़ी आ गई है नजदीक। 02 मई को यानी सुबह 7 बजे विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले जाएंगे बाबा केदार के कपाट।

वहीं बीकेटीसी, जिला प्रशासन द्वारा केदारपुरी को भव्य और दिव्य तरीके से ताजे फूलों से सजाया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में बढ़ने लगी भक्तों, स्थानीय लोगों की चहल पहल। वही सड़क मार्ग के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों के वाहनों की पार्किंग में भी भीड़ दिखने लगी है।

बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम के लिए निकल चुकी है, जो दोहपर के बाद केदारनाथ धाम पहुंच गई है। साथ ही तृतीय केदारनाथ भगवान तुंगनाथ जी की डोली भी आज चोपता रात्रि विश्राम के पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *