May 15, 2026

बिजली की सप्लाई होगी और मजबूत, ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना की समीक्षा।

0
20251203_230951

अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी और आपदा व मौसम जनित अवरोधों से सुरक्षा मिलेगी।

शहर का सौंदर्य और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

बिजली के खतरों जैसे इलेक्ट्रोक्यूशन और गिरी हुई पावर लाइनों से होने वाली आग का जोखिम काफी कम हो जाएगा।

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने और सौंदर्यकरण के लिए ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सार्वजनिक असुविधा को कम करने के लिए कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

बुधवार को आयोजित बैठक में मेयर पासवान ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण तथा सार्वजनिक असुविधा को कम करने के लिए कार्य को तेजी से और योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्राप्‍त होगी।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने बताया कि परियोजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अंडरग्राउंड केबलिंग का मुख्य उद्देश्य विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाना तथा आंधी, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाली क्षति को कम करना है। अंडरग्राउंड केबलिंग से क्षेत्र के सौंदर्य में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से विद्युत के खंभे और लटकते तार हट जाएंगे ।

स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ।

_________________________________

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को इस परियोजना से बड़ा लाभ होगा। अंडरग्राउंड लाइनिंग के बाद शहर की सड़कों पर बिजली के पोल और तारों का जाल नहीं दिखेगा, जिससे ट्रैफिक और आवाजाही आसान होगी, साथ ही, स्मार्ट मीटर और मॉडर्न सबस्टेशन की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे बिजली बिलिंग और खपत मॉनिटरिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।

कुंभ की तैयारियों का अहम हिस्सा।

_______________________________

कुंभ मेला 2025 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने कई विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। इनमें बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण प्रमुख है। यह कदम न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी मॉडल की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस दौरान बैठक में नगर आयुक्‍त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्‍त चन्‍द्रकांत भट्ट, अधिशासी अभियन्‍ता दिनेश उनियाल, अधिशासी अभियन्‍ता यूपीसीएल शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियन्‍ता यूपीसीएल राकेश कुमार, अवर अभियन्‍ता  पीपी बधानी, अवर अभियन्‍ता श्‍याम सुन्‍दर, अवर अभियन्‍ता  सौरव देशवाल,उपखण्‍ड अधिकारी अर्चित कुमार, उपखण्‍ड अधिकारी अरविन्‍द नेगी, अवर अभियन्‍ता विद्युत विनोद पुरोहित मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *