June 26, 2026

यूओयू ने नरेंद्रनगर में स्थापित किया 137वां अध्ययन केन्द्र।

0
20251206_110135

नरेंद्रनगर में जल्द खुलेगा यूओयू का अध्ययन केंद्र।

यूओयू का 137वां अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर।

ब्यूरो, नरेंद्रनगर।

_____________________

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में अपना 137वां अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, यूओयू अपने 112 से अधिक पाठ्यक्रमों को इस महाविद्यालय में संचालित करेगा, जिससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कियह अध्ययन केन्द्र न केवल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पहुंच को सुदृढ़ करेगा, बल्कि शिक्षार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं नवाचार आधारित सीखने के अवसर प्रदान करेगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रणीता नंद ने इसे संस्थान के लिए गर्व का अवसर बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने इसे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक कदम बताया। उन्होंने बताया कि यूओयू अक्षम लोगों को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराने के लिए शीघ्र ही पाठ्यक्रम को संचालित करने की योजना बना रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रणीता नंद ने इसे संस्थान के लिए गर्व का अवसर बताते हुए कहा कि महाविद्यालय की आधारभूत संरचना अच्छी है जिससे यूओयू के 112 से अधिक पाठ्यक्रमों का स्थानीय समुदाय के शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध पाठ्यक्रमों का सरल और सुलभ लाभ मिलेगा।

इस दौरान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, क्षेत्रीय निदेशक अनिल कंडारी, तथा महाविद्यालय की ओर से समझौता समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *