June 20, 2026

ट्रॉली में रखा ट्रांसफार्मर बना खतरा, स्थानीय लोगों में रोष

0
IMG_20260614_213743

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (9, -1); aec_lux: 411.3768; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

संपादक,

ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित केवला नंद चौक पर पिछले कई महीनों से ट्रॉली पर रखा ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और चिंता का कारण बना हुआ है।

ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे ट्रॉली में रखने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास कुछ ही दूरी पर दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे दुकानदारों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से अभिभावक और स्थानीय निवासी चिंतित हैं।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर को शीघ्र अन्यत्र स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को संभावित खतरे से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *