ऋषिकेश: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने तीर्थ नगरी में खेल मैदान का किया भूमि पूजन देखिए तस्वीरें
ऋषिकेश। जाने-माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कैंपस के खेल मैदान में विधायक उमेश कुमार द्वारा कराए रहे कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

बुधवार को करीब 4:00 बजे के लगभग में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना तीर्थ नगरी ऋषिकेश के श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कैंपस में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरान उनका छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कैंपस के खेल मैदान का विधायक उमेश कुमार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं ने रैना के साथ सेल्फी लेने के साथ ही उनका ऑटोग्राफ के लिए होड़ दिखाई दी।

उसके बाद वो अपने वेन में बैठकर हरिद्वार के लिए रवना हो गए। लेकिन इसके बाद भी वेन के पीछे सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ दौड़ती हुई नजर आई ।

सुरेश रैना हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की।

बता दे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना मंगलवार शाम को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की पहुंच गए थे। वहां उन्होंने खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की और उसके बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद रैना बुधवार की सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। धाम में दर्शन करने के बाद पूजा अर्चना की। उसके बाद कैंपस पहुंचे।




