May 15, 2026

पीएम मोदी की जनसभा से पहले मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेणी घाट में पूजा अर्चना कर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की कामना की

0
Screenshot_20240411_122107_Samsung Internet

ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश पहुंचे और त्रिवेणी घाट पहुंच कर मां गंगा की पूजा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ के साथ सनातन धर्म में श्रद्वा रखने वाले लोग भी उनके साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। ऋषिकेश पहुंच कर मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा का आर्शीवाद मांगते हुए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की मां गंगा से प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश के IDPL ग्राउंड में आज होने वाली रैली का पहले से जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक है, पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लिए कई काम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *