May 12, 2026

आईडीपीएल में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, युवाओं से खुद का पर्सनल ये काम करने की अपील की

0
Screenshot_20240411_131927_YouTube

ऋषिकेश। पीएम मोदी आईडीपीएल मैदान में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मंच पर डमरू बजाया।

सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम

संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम धामी ने भाजपा सरकार के काम गिनाए। कहा कि पीएम के द्वारा किए गए कामों से ही आज भारत का विश्व में नाम है। कई ऐसे फैसले लिए गए, जिनको पूरा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। पीएम मोदी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे, डमरु बजाकर किया बाबा केदार का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। डमरू बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार का आह्वान किया।

तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे- मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।

उत्तराखंड के पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा- मोदी

हमारी सरकार उत्तराखंड के समर्थ का लगातार विस्तार करने में जुटी है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन की है यात्रा की है यात्रा धाम की है ऋषिकेश तो आसपास के कई राज्यों के लिए वहां के लोगों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है और एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में कई देश के लोग जिज्ञासु के नाते योग के लिए यह हमारे ऋषिकेश आया करते थे। मुझे याद है बहुत पुरानी घटना है मैं जब मैं यूएसए गया था मुझे वह इतना इंटीरियर इलाके में गया था कि मुझे कोई वेजीटेरियन खाना  तलाश रहा था तब मुझे एक छोटी सी दुकान में एक अमेरिकन नागरिक छोटी दुकान लेकर बैठा हुआ था लेकिन उसके गले में तीन-चार रुद्राक्ष की माला पहना हुआ था। मैं उसके पास चला गया तो उसने भी नमस्ते करके मुझे मेरा स्वागत किया फिर मैंने उसको अपनी कठिनाई बताई उनसे कहा चिंता मत कीजिए मैं वेजिटेरियन हूं मैं आपके लिए कोई प्रबंध करता हूं और उसने मुझे अपने तरीके से कुछ वेजीटेरियन बनाकर खिलाया और उसे समय मेरी बातें हुई  तो बोल मैं बहुत सालों से ऋषिकेश जाता रहता हूं। बस उसी के कारण मेरी जिंदगी में यह बदलाव आया यह ताकत है। भूमि की यह समर्थ है।

इस भूमि के क्षेत्र में कोई ऐसा एडवेंचर टूरिज्म हो तो हमारा उत्तराखंड है। राफ्टिंग करना हो तो युवाओं के लिए यहां  है। कैंपिंग कर रहा हूं तो यहां पर है या फिर आध्यात्मिक और योग में रुचि करने वाले व्यक्ति हो ऋषिकेश जाकर हर कोई आनंद से भर जाता है।

भाजपा सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। इसके लिए हमारा फोकस इस बात पर है कि देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचना आसान होना चाहिए इसलिए हम देवभूमि में रोडवेज रेलवे एयरवे की लगातार सुविधा बढ़ते जा रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेजी से काम चल रहा है दिल्ली से देहरादून की दूरी भी आपने देखा होगा मानस खंड के तीर्थ स्थान जैसे आदि कैलाश ओम पर्वत दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो गई है। यमुनोत्री केदारनाथ और हेमकुंड साहब में बनने से बहुत सुविधा हो जाएगी सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई कई घंटे लगते थे उसे कुछ ही समय में पूरा कर लिया जाएगा चार धाम परियोजना के तहत केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री को लगभग 900 किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा जा रहा है । इन सब प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पहुंचने में काफी आसानी हो जाएगी यह इसलिए हो रहा क्योंकि? भाजपा की नियत सही है और जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

2027 तक केदारनाथ में 1 साल के भीतर करीब 5 लाख श्रद्धालुओं को पहुंचाने का रिकॉर्ड था। पिछले वर्ष करीब 20 लाख यात्री केदारनाथ के दर्शन के लिए आए अगर पूरी चार धाम यात्रा की बात करें तो पिछले वर्ष 55 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की यात्रा की पिछले बार मानस खंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की लोगों को हिमालय में स्थिति ऐसी अनोखी जगह को देखने का अवसर मिला तब वहां भी सैकड़ो यात्री पहुंचने लगे हैं।  यंत्र का एक विस्तार सिर्फ एक सेक्टर का विस्तार नहीं है पर्यटन बढ़ाने का मतलब है रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर बढ़ा दिया है। अब उत्तराखंड के स्टार्टअप की खबरें आती है उत्तराखंड के नौजवानों ने 1000 से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर किए हैं इसमें भी लगभग आधे यानी करीब 500 स्टार्ट उत्तराखंड में हमारी बेटियां उसका नेतृत्व मुद्रा योजना से लाखों नौजवानों को बिना गारंटी के ऋण मिले हैं। यह पैसा टूरिज्म से जुड़े हुए काम जैसे होमस्टे गेस्ट हाउस दुकान ढाबा बहुत बड़ी मात्रा में इसे बनाने में धन काम आ रहा है।

काग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे- मोदी

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती हूं, तो ये सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर ये सब हटाना है तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

पीएम मोदी ने गिनाए सरकार के काम

कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।

कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है- मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

इस दाैरान पीएम मोदी ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे? राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *