May 12, 2026

शहीदों की याद में परमार्थ शहीद वाटिका का होगा निर्माण

0
IMG-20240710-WA0068

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुये आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक कायराना हरकत हैं जिसमें हमारे राज्य उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। पांचों जवानों की शहादत को नमन भावभीनी श्रद्धाजंलि।

बुधवार को स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि प्रभु इन पांचों वीर शहिदों की आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति व धैर्य प्रदान करे। उन पांचों वीर शहिदों के परिवार वालों के साथ पूरा देश खड़ा हैं। यह समय उत्तराखंड वासियों के लिये अत्यंत वेदना का है और गर्व का भी है।

कहा कि इन पांचों शहीदों की याद में इस मानसून में पीपल, नीम, वट व रूद्राक्ष के पौधों का रोपण कर परमार्थ शहीद वाटिका का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *