May 12, 2026

हरियाणा के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

0
2023_9image_17_33_085743593deathinshimla-ll

ऋषिकेश। हरियाणा निवासी एक युवक की रिसोर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवक साथी के साथ ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिए आया था लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक रविवार को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल से एक युवक की मृत्यु होने की सूचना मिली।

जांच में पता चला कि 26 वर्षीय हिमांशु निवासी बिलासपुर यमुनानगर अपने दोस्त शुभम के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया इलाज के दौरान चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।  क्या हुआ अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे इस  मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *