May 12, 2026

महाविद्यालय में निरंकारी मिशन ने किया पौधारोपण

0
IMG-20240811-WA0022

नरेंद्रनगर। निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर ने “वननेस वन परियोजना” की ओर से राजकीय महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया।

शनिवार को निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर के मुख्य सेवादार के एस नेगी के अगुवाई में मिशन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार की वनस्पति प्रजातियों का पौध रोपण किया साथ ही परिसर में अनावश्यक खरपतवारों का उन्मूलन भी किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

इस दौरान उन्होंने हर वर्ष वर्षा ऋतु में महाविद्यालय परिसर में मिशन के इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाने की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *