May 12, 2026

आंगनबाड़ियों में क्रेच रूम का शुभारंभ

0
IMG-20240815-WA0016

ऋषिकेश। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ियों में 6 क्रेच रूम का शुभारंभ किया गया।

बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ियों में क्रेच रूम का शुभारंभ किया गया। जिसमें वाल्मीकि नगर, चूना भट्टा, चंद्रेश्वर नगर,बैराज कॉलोनी, हनुमान मंदिर, बापूग्राम जगह शामिल रहें।

बता दे कि कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा देने हेतु और बच्चों का पोषण स्वास्थ्य और सुखद विकास के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना क्रेच का मुख्य लक्ष्य होगा।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा सिंह , सुपरवाइजर माया चोपड़ा, इशिता कठेत, धनेत्रा तिवारी, नवानी  और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेखा नेगी, राधा, सुषमा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *