May 12, 2026

महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
IMG-20240816-WA0007

नरेंद्रनगर।  राजकीय महाविद्यालय में एकेडमिक, पर्यावरणीय एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने प्रात 9 बजे प्रातः ध्वजारोहण किया। उसके उपरांत उपस्थित जनों की समक्ष कॉलेज समारोहक द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारों से रैली में हर्ष और उमंग का वातावरण बना रहा। कॉलेज परिसर में रैली के समापन के पश्चात भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कहा कि देश और समाज में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर हमें विकसित भारत की ओर अग्रसर होना है।

छात्रों में दिशा एवं दीपिका ने भाषण देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया वहीं छात्र छात्रा सुनीता थापा ने आयो रे शुभ दिन ,आयो रे …देश मेरा रंगीला ,जय हो ….देशभक्ति गानों पर सुंदर नृत्य किया।

इस अवसर पर डॉ राजपाल रावत, डॉ विक्रम सिंह बर्तवाल , डॉ विजय प्रकाश भट्ट ,प्रधान सहायक शूरवीर दास ने अपने विचार प्रकट करते हुए वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की गाथाओं को याद करते हुए विकसित भारत का संकल्प लिया।

इसके अलावा कालेज परिसर में सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के अंत में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल की शिक्षिका डॉ सपना कश्यप, जितेंद्र नौटियाल आराधना सक्सेना, मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *