May 12, 2026

भाई को बचाने में दो बहने डूबी, सर्च अभियान जारी

0
IMG-20240916-WA0021

रायवाला। रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कला गंगा नदी में बही दो किशोरियां मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि मामला सोमवार सुबह 11:30 के करीब का है गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट में तीन भाई बहन नहाने गए थे। जिसमें भाई का पैर अचानक गंगा में फिसल गया और दोनों बहनें उसे बचाने गंगा में कूद गई। इस दौरान भाई सुरक्षित बाहर निकल गया लेकिन दोनों बहने बह गई।सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

डूबने वाले किशोरियों का नाम साक्षी,उम्र 15 साल (२) वेश्नवी,उम्र 13 साल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *