May 12, 2026

मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र का विभागीय परिषद का गठन

0
IMG-20241123-WA0017

नरेंद्रनगर। शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों की विभागीय परिषद का गठन कर दिया गया है।

मनोविज्ञान विभाग के छात्रों की विभागीय परिषद में अध्यक्ष पद पर नीतू नेगी उपाध्यक्ष पद पर अंशिका मौर्य, सचिव पद पर प्रिया सह सचिव पद पर आस्ति रावत तथा कोषाध्यक्ष पद पर रोहित भंडारी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।

अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद के लिए अध्यक्ष पद पर महेश चौहान उपाध्यक्ष पद पर खुशी धमांदा सचिव कंचन, सह सचिव प्रमिला नेगी तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिशा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।

इस अवसर पर दोनों विभागों के विभाग प्रभारी डॉ रंजीता जौहरी, डॉ सुधारानी के अलावा कॉलेज प्राध्यापक डॉ विजय प्रकाश भट्ट, रंजना जोशी,रचना कठैत, गिरीश जोशी,आदित्य आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *