May 12, 2026

चुनाव प्रचार के लिए चुने जाने पर किया धन्यवाद

0
20241123_203948

ऋषिकेश। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवान को देहरादून जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शनिवार को चुनाव के लिए चुने जाने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और प्रदेश प्रभारी शैलजा को आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठतम पर लोकप्रिय नेता सजवान ने उत्तराखंड की पहली निर्वाचित राज्य सरकार में ऋषिकेश से विधायक बनकर मंत्री बने थे। वह पूरे देहरादून जिले के एक-एक क्षेत्र से वाकिव हैं। निश्चित तौर पर उनका नेतृत्व हमें मिलने पर हमको पूरा लाभ आगामी निकाय चुनाव में मिलेगा, और उनके नेतृत्व में हम इस चुनाव को जीतेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *