May 12, 2026

सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह

0
20241219_202657

ऋषिकेश। आदर्शनगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में बृहस्पतिवार को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा।

विद्या भारती के सह प्रांतीय निरीक्षक विनोद रावत ने पत्रकार को समाज का आईना बताया। पत्रकारिता में बदलते तौर-तरीकों और सोशल मीडिया पर भी प्रकाश डाला, साथ ही पत्रकारों को सम्मानित भी किया।

ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी संस्कृति से जुड़े गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्या को उठाने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

स्कूल व्यवस्थापक दीपक तायल ने कहा कि विद्या भारती के माध्यम से कम खर्च में आधुनिक शिक्षा स्थानीय बच्चों को देने का प्रयास किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास लेकर अन्य सुविधाओं से स्कूल को लैस किया गया है।

उन्होंने पत्रकारिता पर कहा कि यह भारत का चौथा स्तंभ है। इसकी निष्पक्षता के बिना देश में स्वतंत्रता संभव नहीं है। उन्होंने अगला समाजहित में पत्रकारों के प्रयासों की सराहना भी की। समापन लेख विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव खत्री ने अपनी संस्कृति पर प्रकाश डाला, और छात्र छात्रों को पत्रकारिता से रूबरू कराया।

इस दौरान स्कूल अध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अतुल जैन, अभिनव गोयल, जितेंद्र आनंद, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सेमवाल, विक्रम सिंह, मनोहर काला, मनोज राणा,रणवीर सिंह,विनय पांडे, अमित कंडियाल, आलोक पंवार,राजीव कुमार,सुदीप पंचभैया अन्य मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *