May 13, 2026

इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी

0
Screenshot_20250112_174636_Gallery

ऋषिकेश। इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 ने एक होटल में हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने 10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील डे की बधाई के साथ प्रारंभ किया गया और सब सदस्यों ने मिलकर इनर वील प्रार्थना की गई ।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर इंदु शर्मा ने इनर व्हील के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं इनर व्हील की सेवा और समर्पण भावना को सभी के साथ साझा किया।

इस अवसर पर नलिनी शर्मा ने कहा, “लोहड़ी हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी सद्भावना का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन हमें एकजुट रखते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मदद करते हैं।”

इसके बाद लोहड़ी का पारंपरिक जश्न शुरू हुआ, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने गिद्दा कर उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसमें रेवड़ी, मूंगफली और गजक चढ़ाकर रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

इस दौरान ज्योति सिंघल, श्वेता शर्मा, सुषमा अग्रवाल, कनिका जैन, सीमा अग्रवाल, डॉ. इंदु शर्मा, कविता कोठारी, सुमन गुप्ता, ममता अग्रवाल, डॉ. सीमा सक्सेना, डॉ. मधु शर्मा, सीमा सिंह, तनु तेवतिया और शोभा बंसल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *