June 27, 2026

सीएम धामी के काफिले में शामिल थार ने कुचला महिला का पैर

0
Screenshot_20250117_222843_Facebook

हरिद्वार। शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के रोड शो में एक थार गाड़ी ने महिला को कुचला दिया। पीड़ित महिला सड़क किनारे तड़पती रही और रोड शो का काफिला आगे निकल गया। वहीं एक सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवालिक नगर पालिका से बीजेपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओ की गाड़ियों का काफिला टिहरी विस्थापित कॉलोनी पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक महिला के पैर को थार गाड़ी ने कुचल दिया।

रोड शो की धुन में मस्त थार चालक बीजेपी नेता ने महिला को न तो उठाना मुनासिब नहीं समझा और न ही अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंची महिला ने घटना के बारे में आपबीती को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *