June 27, 2026

पुलिस बल पर किए गए पथराव पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
20250126_210337

ऋषिकेश। नगर निगम आईडीपीएल के मतगणना केंद्र में पुलिस बल पर हुए पथराव के बाद पुलिस ने 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि आइडीपीएल में मतगणना के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के समर्थको ने धांधली का रोष जताया। बता दें कि मतगणना के 5वें राउण्ड में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई थी। जिस वजह से करीब रात के 10बजे निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के समर्थकों की सब्र की बांध टूट गई, और गुस्साए समर्थकों ने बैरिकेटिंग तोड़ कर मतगणना स्थल पर जाने की कोशिश की उसी दौरान वहा मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समर्थकों पर लाठी चार्ज कर दिया। वही समर्थकों ने जवाब में पत्थर बाजी भी की। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मी सड़क पर गिर गया। जिससे उसके हाथ मे हल्की चोट भी आई। मामला ज्यादा बढ़ने पर आनंद फानन में मुनिकीरेती,रायवाला,रानीपखरी के पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ गया। हंगामा लगभग 2 घंटो तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *