May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

0
20250301_225534

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

शनिवार को मुनिकीरेती स्थित जीएनवीएन गंगा रिजॉर्ट में सात दिवसीय योग फेस्टिवल का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और योगाचार्य ऊषा माता ने किया।

जीएमवीएन की ओर से व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दिए गए हैं। एक से सात मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में साधक योग, प्राणायाम, साधना, ध्यान और विशिष्ट योगाचार्यों के निर्देशन में ज्ञान प्राप्त करेंगे। महोत्सव में आने वाले साधकों को स्वागत सत्कार के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजनों को परोसा जाएगा। महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने विचार साझा करेंगे। प्रतिभागियों को अध्यात्मिक, यौगिक, साधना और ध्यान की दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *