May 12, 2026

माणा गांव में मजदूरों का रेस्क्यू

0
Screenshot_20250301_223203_WhatsApp

चमोली। उत्तराखंड के माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों से चलाया गया। दूसरे दिन के अपडेट की अगर बात करें तो अभी तक 50 मजदूरों को निकाला जा चुका है। जिसमें से 23 का उपचार किया जा रहा है। निकाले गये 50 मजदूरों में से 4 की मौत हो चुकी है। अभी ग्लेशियर मलबे में दबे पांच मजदूरों की तलाश जारी है। जिसके लिए सेना के साथ ही दूसरी टीमें पूरे दमखम से लगी हैं। रेस्क्यू किए गए 4 मजदूर की मौत हो चुकी है। अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 5 लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है।

सेना की आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में हिमस्खलन बचाव अभियान अभी चल रहा है। सेना के एक्सपर्ट युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाए हुए हैं। रेस्क्यू में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। स्थितियां दुरूह हैं, लेकिन रेस्क्यू टीम का हौसला बुलंद है।

सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल 06 हेलीकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है।

अभी तक, रेस्क्यू किए गए 50 में से 27 व्यक्तियों को जोशीमठ पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से इन घायलों में से 4 घायलों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। बाकी 5 श्रमिकों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।

सीएम धामी ने राहत और बचाव दलों ने सराहनीय कार्य करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है। सीएम धामी ने बताया कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर अपडेट ले रहे हैं।

देहरादून पहुंचने के बाद सीएम धामी ने बताया कंटेनरों की तलाश के लिए आर्मी के स्निफर डॉग्स की तैनाती की गई है. आर्मी की 3 टीमों द्वारा सघन पेट्रोलिंग की जा रही है. दिल्ली से सेना की जीपीआर रडार, ग्राउंड पेनीट्रेशन रडार मंगवाई गई है, जो बर्फ के अंदर कंटेनरों को ट्रेस करने में मदद करेगी।

शेष 5 व्यक्तियों को बचाने के लिए सेना द्वारा खोज जारी है। गौरतलब है कि चमोली के माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के मलबे में BRO के लिए काम कर रहे 55 श्रमिक दब गए थे। 33 श्रमिकों का रेस्क्यू शुक्रवार को ही कर लिया गया था। 17 श्रमिकों का रेस्क्यू आज शनिवार को किया गया। इनमें से 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *