May 12, 2026

संवाद में उठाया ट्रैफिक जाम का मुद्दा

0
IMG-20250311-WA0019

ऋषिकेश। शहर में होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए को एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने लोगों से संवाद किया।

इस दौरान लोगों ने ट्रैफिक जाम और नशे की अवैध बिक्री की शिकायत की। सुझाव लेकर एसपी ने शिकायतों के निस्तारण को प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।

मंगलवार को अयोजित संवाद में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में एसपी जया बलोनी ने पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नगर क्षेत्र के व्यापारियों, वाहन यूनियन सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से उन्होंने बातचीत की। संवाद में शहर के आंतरिक मार्गों पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायत की गई। खराब सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा भी संवाद में उठा। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशे की अवैध बिक्री को लेकर भी एसपी से शिकायत की गई।शिकायतों को सुनने के बाद एसपी ने दो टूक कहा कि सभ्य समाज की स्थापना आमजन के सहयोग के बिना नामुमकिन है। होली का पर्व प्रेम का प्रतीक है, जिसके चलते सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व को मानना चाहिए। उन्होंने पर्व में हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही। ट्रैफिक और नशा समेत अन्य शिकायतों पर कोतवाली पुलिस को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *