May 12, 2026

स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 28वीं पुण्यतिथि मनाई

0
IMG-20250311-WA0018

ऋषिकेश। राजीव लोचन आश्रम में बैकुंठ वासी स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया।

मंगलवार को राजीव लोचन आश्रम के प्रमाध्यक्ष महंत हृग्रीवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया। जिसमें संत महंत महामंडलेश्वर जगतगुरु एवं समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूर्व मेयर  अनीता मंमगाई महिला, आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संतों ने कहा कि संतों का जन्म संसार के कल्याण के लिए होता है। संत हमेशा वसुदेव कुटुंबकम की बात कह कर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संत ही हमें सद मार्ग में चलना सीखते हैं।  जिस प्रकार हमें निज धर्म पर चलना सिखाती है। उसी तरह रोज रामायण सदा शुभ आचरण करना सिखाती है। रामायण में सत्य के मार्ग में चलना सिखाती है। उसी तरह संत भी हमें सदमार्ग पर चलकर हमारा मार्ग दर्शन करते हैं।

इस दौरान स्वामी दीपेंद्र गिरी, शुभम, सार्थक, राम,अभिषेक रमाकांत भारद्वाज, आचार्य दीपक, स्वामी दामोदरदास महाराज मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *