May 12, 2026

अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने चार मदरसों को किया सील

0
IMG-20250321-WA0028

हरिद्वार। लालढांग और गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया।

लालढांग में मदरसा फजूल इस्लाम को दस्तावेज अधूरे होने पर बंद किया गया। जबकि गैंडीखाता में मदरसा अरबिया गुलसने शाह सकलैन को नियमों के उल्लंघन और मस्जिद-मदरसा एक परिसर में चलाने के कारण सील किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्यभर में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रशासन ने साफ किया कि बिना मान्यता और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी मदरसे को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *