May 12, 2026

‘मेरठ जैसा कांड’, पत्नी ने प्रेमी संग रची कातिलाना साजिश! पुलिस ने किया खुलासा

0
IMG-20250321-WA0035

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में मेरठ जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।

अमृतसर से लौटे सुखपाल को प्रेमी रितिक ने लक्सर बस अड्डे से कार में बैठाया। रास्ते में शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को माड़ी के पास फेंक दिया गया।

मामले की गूंज के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे में कत्ल की गुत्थी सुलझा दी।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में पुलिस ने रितु और रितिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जल्द ही न्यायालय में पेश किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *