August 11, 2026

मानव बाबा की कुटिया से कोई भूखा न लौटे।

0
IMG-20251109-WA0007

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

स्वर्गाश्रम क्षेत्र स्थित रामझूला के समीप राधेश्याम घाट पर मानव बाबा की कुटिया इन दिनों जरूरतमंदों के लिए आश्रयस्थल बनी हुई है। यहां प्रतिदिन साधु-संतों और निराश्रितों को निशुल्क भोजन एवं चाय-नाश्ता वितरित किया जाता है।

मानव बाबा ने बताया कि 21 अक्तूबर से अपने भक्तों के सहयोग से यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है। कुटिया में प्रतिदिन लगभग 90 निराश्रितों को सात्विक भोजन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले कई साधु-संत एक-एक रोटी जुटाने के लिए क्षेत्र में भटकते थे, लेकिन अब वे यहां भरपेट भोजन पाकर प्रसन्न होते हैं।

बाबा ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के भक्तों के सहयोग से जल्द ही जरूरतमंद साधु-संतों को कंबल और वस्त्र भी वितरित किए जाएंगे।

मानव बाबा का कहना है कि “दया ही धर्म का मूल है, और पाप का मूल अभिमान। जब तक शरीर में प्राण हैं, दया का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *