दंत जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
दंत शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने रिबन काटकर किया शुभारंभ।
दंत शिविर का 200 अधिक लोगों ने उठाया लाभ।
हीरालाल मार्ग स्थित परशुराम पार्क में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता दुर्गा जिंदल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार गौतम ने किया।
सोमवार को शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं दुर्गा जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर से जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग और महिला दंत चिकित्सक डॉ. लीलिंग हू ने लोगों के दांतों की जांच की। प्रत्येक मरीज को दवाइयों के साथ एक ब्रश और टूथपेस्ट भी दिया गया। साथ ही नियमित उपयोग की सलाह दी गई।
शिविर का लाभ लगभग 200 से अधिक जरूरतमंदों ने उठाया। उदित जिंदल ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
इस दौरान मनोज ध्यानी, बृजेश शर्मा, ज्योति शर्मा, जितेंद्र पाल, राजेश दिवाकर, रूची जैन, सुरेंद्र नेगी, राहुल दिवाकर, प्रमोद कुमार, नितिन सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



