सिपन कुमार गर्ग ने संभाला टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के CMD का अतिरिक्त प्रभार।
ब्यूरो,ऋषिकेश।
____________________
सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वर्तमान में टीएचडीसी में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं।
गर्ग कॉमर्स और विधि में स्नातक हैं तथा वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में रैंक होल्डर भी रह चुके हैं। गर्ग को विद्युत क्षेत्र में वित्त, लेखा, कराधान और वाणिज्यिक कार्यों में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है। टीएचडीसी से पूर्व उन्होंने एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनियों अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। इसके साथ ही वे एनटीपीसी कॉर्पोरेट लेखा समूह और कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में प्रतिभाग करते हुए लेखा और वित्त क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही वे ICAI की विभिन्न समितियों पब्लिक फाइनेंस और गवर्नमेंट अकाउंटिंग कमेटी, अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स स्टडी ग्रुप और मेंबर्स इन इंडस्ट्री ग्रुप (PSU) के सदस्य भी रहे हैं।



