प्लांट निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार।
प्लांट निर्माण में देरी: डीएम ने जताई नाराजगी।
23.15 करोड़ के प्लांट में 60% काम, डीएम ने लगाई फटकार।
प्लांट निर्माण: डीएम ने कार्यदायी संस्था को दिए जल्द पूरा करने के निर्देश
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
देहरादून डीएम सविन बंसल ने लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की और नगर निगम और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।
बता दे कि अमित ग्राम में 23.15 करोड़ की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण चल रहा है, लेकिन काम धीमा है। निकाफ कंपनी को दिसंबर 2025 तक काम पूरा करना है, लेकिन अभी तक सिर्फ 60% काम हुआ है। डीएम ने प्लांट निर्माण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और नगर निगम व निकाफ कंपनी को फटकार लगाई। अनुबंध शर्तों और टाइमलाइन की रिपोर्ट तलब की गई है। एलटीपी मशीनें सेटअप न होने पर भी डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि मशीन इंस्टालेशन का काम तेजी से पूरा कराएं।
जिलाधिकारी ने प्लांट निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
डीएम ने प्लांट का निरीक्षण किया और मशीनरी, कचरा पृथक्करण व्यवस्था, लीचेट ट्रीटमेंट की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर शीघ्र संचालित किया जाए।
इस दौरान मेयर नगर निगम ऋषिकेश शंभू पासवान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारी मौजूद मौजूद रहें।



