May 14, 2026

ऊर्जा निगम के पूर्व इंजीनियर महेंद्र सिंह के साथ हाथापाई,शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

0
20251216_184222

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

– 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत।

– जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप।

– यूकेडी कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह के साथ बदसलूकी पर जताया आक्रोश।

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_________________

ऋषिकेश तहसील में डीएम के जनसुनवाई के दौरान हुई घटना ने सबको हैरान कर दिया। ऊर्जा निगम के पूर्व इंजीनियर और यूकेडी नेता महेंद्र सिंह के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी और हाथापाई की। यह घटना तब हुई जब महेंद्र सिंह अपनी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे थे। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को कोतवाली पहुंचे पूर्व इंजीनियर महेंद्र सिंह ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।

इस दौरान पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ने वाले पूर्व इंजीनियर महेंद्र सिंह के साथ हुई अभद्रता पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी गुस्सा जाहिर किया।

कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट से मुलाकात कर बताया कि सरेआम इस तरह की अभद्रता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बताया कि जनसुनवाई में ऊर्जा निगम के एक अधिकारी को लेकर शिकायत की गई थी,जिसमें पूरे निगम पर भी अपमानजनक टिप्पणी का उन्होंने विरोध किया, जिस पर डीएम की मौजूदगी में दर्जनों लोगों के बीच उन पर पार्षद पति और अन्य ने हाथापाई की। आरोप लगाया कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया गया।

कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जिसमें शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *