श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_____________________
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधि दी गई। 83 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 55 छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खुली आंखों से बड़े-बड़े सपने देखिए। सपने देखेंगे तो आपके अंदर की ऊर्जा जागेगी।
बता दे कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह प. ललित मोहन शर्मा परिसर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं कोश्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह प. ललित मोहन शर्मा परिसर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ की थाप पर किया गया। उत्तराखंड पुलिस बैंड ने भी अतिथियों का स्वागत किया।



