बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे।
ब्यूरो, नरेंद्रनगर।
___________________
भगवान् बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित । 23 अप्रैल सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट टिहरी के नरेंद्र नगर राजा मनुजयेंद्र शाह के राजमहल मे तीर्थ प्रोहितो के द्वारा विधिविधान के साथ निकाला गया शुभ महूर्त।
बता दे कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्र नगर राजदरबार में पारंपरिक विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। नरेंद्र नगर के राजमहल में महाराजा मनु जयेंद्र शाह की जन्म कुंडली व ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने ये तिथियां निकालीं। जिसकी घोषणा महाराजा मनु जयेंद्र शाह द्वारा की गई। इस समारोह में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित, डिमरी समाज और अन्य धार्मिक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पंचांग गणना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यह फैसला लिया गया।



