April 15, 2026

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में बोले CM धामी: ‘महिलाएं खेत से पार्लियामेंट तक नीति निर्धारण की क्षमता रखती हैं

0
20260415_203407

देहरादून।

______________

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के मुख्य सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ध्येय वाक्य था-“पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी”। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मातृशक्ति के सम्मान और अधिकार की दिशा में युगांतकारी कदम है। यह नीति-निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करेगा।”शिव भी तभी समर्थ हैं जब वे शक्ति से युक्त हों। नारीशक्ति के सामर्थ्य के बिना राष्ट्र की उन्नति असंभव है।””आज की महिला खेत में अन्न उगाने वाली किसान भी है, स्टार्टअप खड़ा करने वाली एंटरप्रेन्योर भी, पंचायत में योजना बनाने वाली जनप्रतिनिधि भी और संसद में नीति निर्धारण करने वाली सशक्त नेतृत्वकर्ता भी।”राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में 30% महिला आरक्षण और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं का गौरव बढ़ाया है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र प्रस्तावित है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा- “यह अधिनियम कानून नहीं, भारत का भविष्य बदलने वाला परिवर्तनकारी प्रयास है। अब महिलाएं हर बड़े फैसले में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।”

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बोलीं- “यह आधी आबादी के इतिहास में युगांतरकारी परिवर्तन की शुरुआत है।”

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 2007-08 के संघर्ष को याद करते हुए कहा- “5000 महिलाओं के साथ दिल्ली जाकर 33% आरक्षण की मांग उठाई थी। आज PM मोदी की सोच से वह सपना साकार हुआ।”

सम्मानित महिलाएं: कार्यक्रम में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री माधवी बर्थवाल,उद्यमी ममता रावत, समाजसेवी डॉ. रामा गोयल, अधिवक्ता रितु गुजराल, दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन आदि शामिल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन दीप्ति रावत ने किया। विधायक सविता कपूर, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, राज्यमंत्री मधु भट्ट सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Give – Fee Recovery Give – Form Field Manager Give – Gift Aid Give – GoCardless Gateway Give – Google Analytics Donation Tracking Give – iATS Gateway Give – MailChimp Give – Manual Donations Give – Mollie Payment Gateway Give – Moneris Gateway