April 16, 2026

चारधाम यात्रा का आगाज: महाराष्ट्र-दक्षिण भारत के 7 सीनियर सिटीजन पैदल निकले धामों की ओर

0
VideoCapture_20260416-215911

ब्यूरो,ऋषिकेश।

____________________

चारधाम यात्रा 2026 का आगाज ऋषिकेश से हो गया है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के 7 पैदल यात्री, जिनमें 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं, चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। इन सभी यात्रियों की उम्र 40 से 70 साल के बीच है।

ऋषिकेश में इन यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया और हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह इस साल का पहला पैदल यात्री दल है जो चारों धामों की यात्रा पर निकला है।

यात्रियों ने बताया कि वे स्वच्छता का संदेश लेकर निकले हैं, ताकि हिमालय और यात्रा मार्ग सुंदर-व्यवस्थित रहें। उनका मकसद अलग-अलग संस्कृति, खानपान और कल्चर का आदान-प्रदान करना भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि धामों की पवित्रता और गरिमा बनी रहनी चाहिए।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ 18 अप्रैल को होगा, लेकिन सीनियर सिटीजन के इस दल ने पैदल यात्रा की शुरुआत अभी से कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Daniry – Plastic Surgery Clinic Elementor Template Kit Danish – Personal Portfolio & Resume Elementor Template Kit Dankuy – Cafe & Coffee Shop Elementor Template Kit Dannys | Restaurant WordPress theme Danse – Dance School and Studio Elementor Template Kit Dantoa – Dental & Medical WordPress Theme Darcy – Creative Agency Elementor Template Kit Darik – Fashion WooCommerce Elementor Template Kit Darion – Furniture Store WordPress Theme Darkr – WordPress Admin Light & Dark