महंगी हुई रसोई: जून में फिर बढ़े LPG के दाम, 3 महीने में ₹89 का झटका
नई दिल्ली।
_______________
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में जून की शुरुआत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर ₹29 प्रति सिलेंडर का अतिरिक्त भार डाला गया है। इससे ठीक पहले 7 मार्च को भी दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह बीते 3 महीनों में उपभोक्ताओं पर कुल ₹89 का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।
पहले से महंगाई से जूझ रहे मध्यम वर्ग के लिए रसोई का बजट फिर बिगड़ गया है। लगातार दो बढ़ोतरी से ₹89 का इजाफा होने से हर महीने गैस भराने वाले परिवारों पर सालाना ₹500+ का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।
गृहणियों का कहना है कि एक तरफ कमाई नहीं बढ़ रही, दूसरी तरफ रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। सरकार से उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर होने पर राहत दी जाएगी।



