June 14, 2026

ईमानदारी की मिसाल बने जयप्रकाश

0
IMG-20260614-WA0070

ब्यूरो,

लाखो की कीमत का मोबइल फोन लोटा कर, दी ईमानदारी की मिसाल 

ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के  युवक मोहित चौहान का खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कर जयप्रकाश ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनकी इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार रविवार  करीब 4 बजे जयप्रकाश मुखर्जी मार्ग स्थित अपने मित्र कपिल वीरमानी की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें मोबाइल फोन की रिंगटोन सुनाई दी। काफी देर तक फोन बजता रहा तो उन्होंने आवाज का पीछा करते हुए बाहर जाकर देखा। पोल के पीछे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ था।
जयप्रकाश ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए फोन रिसीव किया। दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने खुद को दिल्ली निवासी बताते हुए फोन के संबंध में पूरी जानकारी दी। संतुष्ट होने के बाद जयप्रकाश ने युवक को बताए गए स्थान पर बुलाया और उसका मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर दिल्ली के युवक ने जयप्रकाश का आभार व्यक्त किया। युवक ने बताया कि फोन की कीमत लगभग लाखों रुपये है और उसे वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। जयप्रकाश की ईमानदारी की चर्चा क्षेत्र में होती रही और लोगों ने उनके इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *