कड़ी सुरक्षा के बीच ऋषिकेश के 22 केंद्रों पर हुई UKSSSC भर्ती परीक्षा
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 204.52133; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
ब्यूरो,
कड़ी सुरक्षा के बीच ऋषिकेश के 22 केंद्रों पर हुई UKSSSC भर्ती परीक्षा
10 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, CCTV और जैमर से लैस रहे परीक्षा केंद्र
ऋषिकेश।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा रविवार को ऋषिकेश के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में लगभग 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
जिला प्रशासन के अनुसार शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तथा मोबाइल नेटवर्क बाधित करने के लिए जैमर की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को गहन तलाशी और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम ऋषिकेश और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परीक्षा के चलते सुबह से ही हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल और आईएसबीटी क्षेत्र में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से यातायात का दबाव भी बढ़ा रहा। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया
प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी केंद्र से नकल अथवा अव्यवस्था की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।



