May 12, 2026

नगर निगम के पहले ही बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा

0
20250310_202249

ऋषिकेश। नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया। पार्षदों ने बजट की जानकारी बैठक से पहले नहीं देने को लेकर हंगामा काटा।

सोमवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर निगम बोर्ड के पहले ही बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया। पार्षद बहिष्कार कर बैठक से चले गए। आरोप लगाया कि बजट एंजेडी की कॉपी एक हफ्ते पहले समझने के लिए दी जाती थी,लेकिन इस बार पार्षदों को एजेंडी की कॉपी बैठक में ही दी जा रहीं है। ऐसे में जो नए पार्षद हैं,वो किस तरह से एजेंडे को समझ पाएंगे, और विकास के मुद्दों पर कैसे चर्चा कर सकेंगे।

हालांकि, बाद में वह सदन में लौट गए। उन्होंने आय-व्यय बजट को सर्वसम्मति से पास करने पर हामी भरी, जिसके बाद बैठक को सुचारु किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे से सभागार में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-2026 का 71 करोड़ रुपये का आय-व्यय का बजट पास किया गया है।

शाम तक चली बैठक में 40 वार्डो के सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इसमें बजट की उपलब्धता के अनुरूप कार्यों को करने से भी सदन में पार्षदों को नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया। बोर्ड बैठक में नए वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिह्नित करने का प्रस्ताव भी आया।

चंद्रभागा, भैरव मंदिर, वीरभद्र, अमितग्राम और योगनगरी रेलवे स्टेशन के आसा अगला के स्थानों का चिह्नित करने की बात कही गई।

स्ट्रीट लाइटों में बिजली खपत के खर्च से मुक्ति के लिए सौर ऊर्जा लाइट में परिवर्तित करने को लेकर चर्चा हुई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *