May 12, 2026

सात मोड़ के जंगल में टैक्सी की आमने सामने जोरदार भिड़ंत,महिला घायल

0
20240320_214944

ऋषिकेश। देहरादून रोड के सात मोड़ के जंगल में टैक्सी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे एक महिला घायल हो गई।

बुधवार देर शाम एयरपोर्ट से सवारी लेकर ऋषिकेश की ओर आ रही और ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रही टैक्सी की आमने सामने सात मोड़ के जंगल में जोरदार भिरंत हो गई जिससे टैक्सी के बरखच्चे उड़ गए। इस दौरान एक महिला घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टैक्सी को अपने कब्जे में लेकर घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा इस दौरान महिला को एम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि महिला अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *