तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जिंदगी, दो गंभीर।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
______________________
देहरादून रोड स्थित सात मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक कार देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। अचानक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार कई बार पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एम्स रेफर किया गया है। मृतक की पहचान कुमाहरवाड़ा निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



