May 12, 2026

शुगर मिल में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
Screenshot_20250317_214559_WhatsApp

लक्सर। शुगर मिल में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक का शव मिल के नाले से बरामद हुआ। मृतक के परिजन व ग्रामीणो ने नौकरी एवं मुआवजे की मांग को लेकर मिल गेट पर शव रखकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। मिल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढा कलां गांव निवासी मनोज (34 वर्ष) लक्सर चीनी मिल में ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता था। बताया गया है कि सोमवार को उसकी तबीयत कुछ खराब थी। काम करने के दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर उसके साथी श्रमिकों द्वारा उसकी तलाश की गई तो शुगर मिल स्थित नाले में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व ग्रामीण एकत्रित होकर शुगर मिल गेट पर पहुंचे। उन्होंने शव को मिल गेट पर रखकर जमकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा मृतक की पत्नी को नौकरी एवं परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। जानकारी मिलने पर मिल के अधिकारी तथा पुलिस भी मौके पर पहुंचे।हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने शुगर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा जब तक मिल प्रबंधन मांग पूरी नहीं करेगा वे यहां से नहीं हटेंगे। मिल प्रबंधन द्वारा एसपी सिंह से बात की गई उन्होंने कहा अभी परिजनों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *