May 12, 2026

बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने पर अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20240331-WA0000

ऋषिकेश। टिहरी जिले के अंतर्गत और ऋषिकेश से सटे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में एक होटल संचालक अपने होटल में पर्यटकों को शराब पिलाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर योगेश पांडे और तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत को मुखबिर ने सूचना दी कि तपोवन स्थित एक होटल में बिना लाइसेंस के पर्यटकों को शराब पिलाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अचानक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल का संचालक अभी निवासी सूरत, गुजरात पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाता हुआ पकड़ा गया। होटल में पर्यटकों ने भी संचालक के द्वारा शराब उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि की।

मुनिकीरेती थाना इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जाने पर पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *