May 12, 2026

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए

0
IMG-20240710-WA0065

ऋषिकेश। लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के लिए रोशन रतूड़ी नाम के व्यक्ति ने लगातार फेसबुक / व्हाट्सऐप वीडियो से अनर्गल बयानबाजी कर खुलेआम गाली गलौच करने पर ऋषिकेश थाने में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस निरीक्षक को अपना विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेसजनों की ओर से तहरीर दर्ज कराई।

बुधवार को इस सम्बन्ध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं मदन मोहन शर्मा ने कहा कि देश के सभी वर्गों में जिस तरह से राहुल गांधी जी लोकप्रिय हो रहे हैं बहुत से लोग उसकी इस लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे और अपनी इसी बौखलाहट में वह ऊलजुल और अनर्गल बयानबाजी कर खुलेआम गाली गलौच कर रहे है।

वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद जैन व संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने कहा कि हम सबके नेता जिस तरह से सड़क से संसद तक आम जनों की आवाज उठा रहे हैं इस कारण वह बीजेपी और उनके प्रशंसकों के आंखों का कांटा बने हुए हैं लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचारों को रखने का अधिकार है। परन्तु किसी को खुलेआम गाली गलौच करने का अधिकार नही है।

इस दौरान सरोज देवराड़ी, मधु जोशी, मनीष शर्मा, बैसाख सिह पयाल, ललित मोहन मिश्रा, मधु मिश्रा, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, राजेन्द्र कोठारी, प्रवीण जाटव, रवि जैन, मुकेश जाटव अरविन्द जैन, विनोद रतूड़ी, जतिन जाटव, ओम सिंह पंवार, हरि नेगी, गौरव अग्रवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *