June 26, 2026

अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन

0
IMG-20240610-WA0007

अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन। अभिनेत्री की आत्महत्या की आशंका। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया।

नूर ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में की आत्महत्या। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका ‘द ट्रायल’ सीरीज में काजोल के साथ भी नजर आई थीं नूर। पुलिस को नूर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों ने की थी फ्लैट से बदबू आने की शिकायत,

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का शव अंधेरी, ओशिवारा इलाके में उनके घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। नूर मालाबिका दास ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट्स के अनुसार नूर की उम्र 37 वर्ष बताई जा रही है। वे पहले एयर होस्टेज भी थीं। परिवार वालों से किया जा रहा है संपर्क

तलाशी के दौरान पुलिस को घर से कुछ दवाईयां और अभिनेत्री का मोबाइल और डायरी भी मिली है। नूर का शव पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव स्थित अस्पताल में भेजा गया। उनके परिवारवालों से संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी में नहीं है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने शहर में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली एक संस्था की मदद से रविवार 9 जून को अभिनेत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। नूर कई वेब सीरीज में आईं नजर,

मूल रूप से नूर मालाबिका असम की रहने वाली है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। इनमें ‘सिसकियां’, ‘वॉकमैन’, ‘तीखी चटनी’, ‘जघन्या उपाय’, ‘चरमसुख’, ‘देखी अनदेखी’, ‘बैकरोड हलचल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई ‘द ट्रायल’ में वह काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *