May 12, 2026

अब गंगा के दोषी की खैर नहीं

0
IMG-20240611-WA0008

मुनिकीरेती। पुलिस की पैनी नजर उत्तराखंड मे आए बाहरी व्यक्तियों के द्वारा गंगा तटो, घाटो, गंगा किनारे, पानी के झरनो आदि जगहों पर नशा, गन्दगी, अभद्रता आदि करने वालो के विरुद्ध चलाया गया मिशन मर्यादा अभियान।

पुलिस अधीक्षक की ओर आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ समस्त थाना प्रभारी को ऐसी जगह पर लोगों को जागरूक करने के लिए माइक के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलया जा रहा था लेकिन लगातार सोसल मिडिया पर गंगा तट पर शराब पीने का विडियो लगातार वायरल हो रहा था,थाना मुनि की रेती पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए सभी गंगा घाटों, गंगा किनारे, राम झूला, लक्ष्मणझूला आदि जगहों पर लगातार माइक के माध्यम से लोगों को गंदगी ना फैलाने और शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक भी किया इसके बाद पुलिस टीम बनाकर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। तपोवन क्षेत्र के नीर गड्डू, नीम बीच, साईघाट एवं गऊघाट पर चेकिंग कर शराब पीने, गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 50 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर बारह हजार, पांच सौ रुपये जुर्माना व 50 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर1200 जुर्माना वसूला गया।

खारास्रोत, कैलाशगेट, पीडब्लूडी तिराहा, मधुबन तिराहा पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 40 व्यक्तियों पर कार्यवाही की और जुर्माना वसूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *