May 12, 2026

भारी बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार पर हर हर महादेव से गूंज उठा तीर्थ नगरी

0
20240722_191055

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में भारी बारिश के बीच शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। सोमेश्वर मंदिर, वीरभद्र महादेव मंदिर, चंदेश्वर महादेव मंदिर और निलकंठ के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखी गई।

सावन के पहले सोमवार पर भारी बारिश में नीलकंठ महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया था। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

भारी बारिश के बीच भी शिव भक्तों की आस्था कम नहीं हुई, कुछ शिव भक्त छाता लगाए तो कुछ शिव भक्त रेनकोट पहनें हाथों में फूलो की टोकरी और लोटे में गंगाजल लेकर घंटो लाइन में लगे हुए दिखाई दिए।

सावन के पहले सोमवार का महत्व

सावन का सोमवार बहुत ही खास माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन जप, तप और ध्यान करना बहुत अच्छा होता है। सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव होते हैं। इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है।

कोई भी व्यक्ति जिसको स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह की मुश्किल हो या दरिद्रता छायी हो, अगर सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करता है तो तमाम समस्याओं से मुक्ति पा जाता है। सोमवार और शिव जी के सम्बन्ध के कारण ही मां पार्वती ने सोलह सोमवार का उपवास रखा था। सावन का सोमवार विवाह और संतान की समस्याओं के लिए अचूक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *