May 12, 2026

9 से 11 अगस्त तक जन्माष्टमी प्रतियोगिता के लिए होगा ऑडिशन

0
20240719_125625

ऋषिकेश। मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में होने जा रहे प्रतियोगिता के ऑडिशन के लिए लगभग 60 स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक की गई।

शुक्रवार को राम झूला रोड स्थित मधुबन आश्रम में 9 से 11 अगस्त तक जन्माष्टमी प्रतियोगिता के लिए होने जा रहे ऑडिशन के लिए बैठक रखी गई।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगभग 60 स्कूल शिक्षकों के साथ सुझाव लिए गए। जिसमें इस बार मटकी फोड़ सहित रस्सा कसी के साथ पूर्णानंद इंटर कॉलेज मैदान में 24 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी।

जबकि अन्य प्रतियोगिताएं मंदिर प्रांगण में होगी इन सबके ऑडिशन 9 से 11 अगस्त तक मधुबन आश्रम में सम्पन्न होंगे।

इस बार पुरस्कार में फेर बदल किया गया है। बच्चों को कैश देने की जगह ट्रॉफी में बदलाव किया जाएगा और अध्यापक के लिए भी पुरस्कार रखा जाएगा।

इस दौरान में मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा सन 1990 में परम पूज्य भक्तियोग स्वामी जी ने यह कार्यक्रम भारत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी और स्वर्गीय डी के वार्ष्णेय के सहयोग से आरंभ किया गया जो तब से निरन्तर प्रतियोगिताएं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *